कटिहार, मार्च 17 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। अगले 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। साथ ही आसमान में करीब 30 फ़ीसदी बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इस दौरान पुरवा हवा भी तेज गति से चलेगी, जिससे मौसम में हल्की ठंडक बनी रहेगी। मौसम में बदलाव के संकेत कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही 15 से 27 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चली, जिसने मौसम को थोड़ा सुहावना बना दिया। हालांकि, अगले 24 घंटे में रात का तापमान दो डिग्री बढ़ने की संभावना है, जिससे हल्की गर्मी महसूस हो सकती है। बादलों की आवाजाही और बू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.