कटिहार, सितम्बर 20 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले में मौसम का मिजाज बदल रहा है। अगले 24 घंटे में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जबकि रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर यथावत रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में लगभग 70 फीसदी बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। अब तक चल रही पुरवा हवा का असर धीरे-धीरे कम होगा और उसकी जगह पछुआ हवा बहने लगेगी। इससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होगी और मौसम सुहाना महसूस होगा। आसमान में छाया रहा 60 फ़ीसदी बादल कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को आसमान में लगभग 60 फीसदी बादल छाए रहे। इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति 5 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई। वैज्ञानिकों के अनुस...