जौनपुर, सितम्बर 10 -- नौपेड़वा, हिंदुस्तान संवाद। शताब्दी संकल्प 2047 समृद्धि शताब्दी पर्व के तहत बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर बुधवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अगले 22 वर्षों में विजन तैयार करने के लिए लोगों से सुझाव मांगे गए। विकसित भारत 2047 की अवधारणा को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार ने समर्थ उत्तर-प्रदेश विकसित उत्तर-प्रदेश 2047 तक अभियान चलाकर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त और प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ.राजकुमार विश्वकर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात परिसर में लगाये गए विभिन्न विभागों के स्टाल का निरीक्षण किया गया। मुख्य अतिथि ने मिशन को दिशा प्रदान करने एवं पथ-प्रदर्शन के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट बनाये ...