रांची, जून 14 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो कृषि मंत्री मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि देश में जैविक उत्पाद का बहुत बड़ा बाजार है। अगले 10 वर्षों में जैविक उत्पाद बाजार में 20 प्रतिशत तक के विकास की संभावना है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि झारखंड इस दौड़ में कहां रहेगा? कृषि मंत्री शनिवार को एक होटल में कृषि विभाग के ऑर्गेनिक फार्मिंग ऑथोरिटी ऑफ झारखंड(ओफाज) द्वारा आयोजित 'क्रेता-विक्रेता मिलन (बायर सेलर मीट 2025)' को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। झारखंड में पहली बार जैविक उत्पाद को बढ़ावा देने और बाजार उपलब्ध कराने की सोच के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें केन्या के साथ साथ भारत के कई राज्यों की कंपनियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मंत्री ने कहा कि आज का आयोजन एक छोटी-सी शुरुआत जरूर है, पर इसका ...