रुडकी, जून 6 -- गर्मी लगातार बढ़ रही है। अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की आशंका है। हालांकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मई में दो-चार दिन को छोड़ दिया जाए तो पूरा माह इस बार गर्मी से राहत भरा साबित हुआ। मई में कई बार बारिश हुई। जबकि पिछले साल मई में लू के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। जून का भी एक सप्ताह हो चुका है। अभी तक मौसम राहत भरा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईआईटी रुड़की की कृषि वेधशाला के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी। 10 जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। तापमान में यह उछाल शनिवार से होना शुरू हो जाएगा। बारिश की फिलहाल संभावना नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान...