बिहारशरीफ, मार्च 9 -- अगले वित्तीय वर्ष में आय को बढ़ाना नगर निगम के लिए चुनौती नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के समक्ष आज पेश होगा प्री-बजट सशक्त समिति से पास होने के बाद बोर्ड की बैठक में रखा जायेगा 2024-25 के बजट में 159.34 करोड़ रुपये की आय का पेश किया गया था बजट फोटो: नगर निगम: नगर निगम प्रशासनिक भवन। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। नगर निगम के वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्री-बजट को सोमवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक के समक्ष रखा जायेगा। सशक्त समिति से पास होने के बाद इसे अगले सप्ताह बोर्ड की बैठक में रखा जायेगा। बैठक में बजट में सुधार व सुझाव दिये जाने के बाद संशोधन किया जा सकता है। इसके बाद फिर से बोर्ड की बैठक में रखा जायेगा। बैठक में बजट को अनुमोदन दिये जाने के बाद पारित हो जायेगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 की सबसे बड़ी चुनौती नगर निगम के लि...