लखनऊ, जून 17 -- उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति ने हज 2026 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। समिति के सचिव एसपी तिवारी ने हज कमेटी ऑफ इंडिया के सर्कुलर जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि हज 2026 की अधिकारिक घोषणा जुलाई 2025 में प्रस्तावित है। हज के लिए पासपोर्ट मशीन पठित होना आवश्यक है। हस्तलिखित पासपोर्ट मान्य नहीं होगा। हज 2026 के आवेदन के लिए पासपोर्ट की वैधता 31 दिसम्बर 2026 होना आवश्यक है। सचिव ने कहा कि 2026 की यात्रा के लिए पासपोर्ट का आवेदन करने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि नुसुक पोर्टल की जरूरतों के अनुरूप पासपोर्ट में सरनेम का कॉलम खाली न छोड़ें। उन्होंने कहा कि इच्छुक आवेदक अपना मूल अन्तरराष्ट्रीय पासपोर्ट तैयार रखे। जिनके पास 31 दिसम्बर 2026 तक वैध पासपोर्ट नही है व नया पासपोर्ट बनवा लें। इसके लिए वह तत्काल पासपोर्ट के लिए आवेदन करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.