गढ़वा, जून 15 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शनिवार को नीलांबर-पीतांबर बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन में उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में मैट्रिक व इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत डीसी व एसपी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जैक बोर्ड अंतर्गत मैट्रिक में समता उच्च विद्यालय केतार की छात्रा साक्षी यादव ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप करने पर और एसवीएम हाई स्कूल नगर ऊंटारी के आशुतोष कुमार चौबे ने 96.8 प्रतिशत द्वितीय स्थान व सुमित कुमार ने 96.4 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। मौके पर डीसी ने कहा कि अगले वर्ष से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी को एक लाख रुपये नकद दिए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.