लखनऊ, जनवरी 9 -- नोट : अशोक लेलैंड की फैक्ट्री के शुभारंभ की खबर के साथ पैकेज करें। ------- इंडस्ट्री फर्स्ट, इन्वेस्टर्स फर्स्ट की दृष्टि से निवेशकों की पसंद बना यूपी - मुख्यमंत्री ने कहा, देश की जीडीपी में यूपी का 9.5 फीसद है योगदान - वित्तीय वर्ष 2029-30 में यूपी वन ट्रिलियन डालर की इकानमी बनेगा लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अगले माह प्रदेश में छह लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी होगी। अशोक लेलैंड कंपनी के नवीन ईवी विनिर्माण संयंत्र के उद्घघाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन-2047 के तहत हर देशवासी ने भारत को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यह ईवी प्लांट मेक इन इंडिया के साथ ही आत्मनिर्भर भारत के प्रधानमंत्री ...