वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने निर्देश दिया है कि भगवानपुर स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को हर हाल में 15 मार्च तक संचालित किया जाए। इसके बाद अस्सी और नक्खा (सामनेघाट) नालों का सीवेज शोधन सुनिश्चित किया जाए। तय समय सीमा के बाद दोनों नालों का सीवेज सीधे गंगा में नहीं गिरेगा। काशी दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को भगवानपुर एसटीपी और लोहता में प्रस्तावित एसटीपी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अस्सी और वरुणा नदी में गिर रहे सभी नालों को बंद करने के लिए आवश्यकतानुसार नए एसटीपी का निर्माण कराया जाए। इसके लिए सर्वेक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट मंत्रालय को भेजी जाए, ताकि इसे नमामि गंगे परियोजना के तहत स्वीकृति दी जा सके। भगवानपुर में 55 एमएलडी क्षमता के एसटीपी के सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.