गोरखपुर, जून 23 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। गोरखपुर नगर निगम की गाड़ियों की मरम्मत अब जल्द ही निगम के अपने वर्कशॉप में की जा सकेगी। महेवा में 2.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह वाहन रिपेयरिंग वर्कशॉप जुलाई में बन कर तैयार हो जाएगा। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लोकार्पण कराने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। फिलहाल सिविल वर्क लगभग पूरा हो चुका है। मरम्मत कार्यों के लिए अत्याधुनिक कंप्यूटराइज्ड मशीनों की खरीद के लिए 20 लाख रुपये की टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। जल्द ही मशीनों को इंस्टॉल करने का काम भी शुरू हो जाएगा। नगर निगम के पास वर्तमान में 300 से अधिक वाहन हैं, जिनकी मरम्मत के लिए बाहरी एजेंसियों पर निर्भर रहना पड़ता है। इस कारण समय और धन दोनों अधिक लगता था। वर्कशॉप के शुरू हो जाने से यह समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.