मुजफ्फरपुर, जनवरी 15 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिटिया की शादी की तैयारी में लगे नरेश साह आवासीय गली की कटी सड़क को लेकर चिंतित है। वार्ड संख्या एक के अंतर्गत लक्ष्मी चौक से संगम चौक के बीच स्थित डॉ. सुरेंद्र प्रसाद गली की यह समस्या है। ऐसे हालात में अगले माह फरवरी के पहले सप्ताह में बारात आने पर परेशानी होगी। स्थानीय निवासी पूर्व मेयर सुरेश कुमार ने बताया कि तीन महीने से लोग परेशानी झेल रहे हैं। उनके कार्यकाल में निर्मित पांच फीट चौड़ी सड़क को जलापूर्ति पाइप बिछाने के लिए काटने के बाद जैसे-तैसे मिट्टी भर कर छोड़ दिया गया है। वाहनों की बात छोड़िए, पैदल आने-जाने में भी दिक्कत हो रही है। जलापूर्ति पाइप बिछाने के क्रम में कई जगहों पर नाले के ऊपर लगे स्लैब भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए हैं। काम के बाद कुछ जगहों पर पाइप भी पड़े हुए हैं। हालांकि...