रांची, नवम्बर 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है। राजधानी समेत राज्य में शनिवार से न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है। राजधानी में पारा नौ डिग्री के करीब रह सकता है। जबकि, राज्य के पश्चिमी जिलों में ठंड का प्रकोप बना हुआ है। रांची समेत छह जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे आ चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 के बाद ठंड से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। सोमवार से राज्य के मौसम में बदलाव आने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, सर्द हवा के आगमन में अगले दो दिनों के दौरान कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके प्रभाव से अगले दो से तीन दिनों के दौरान राज्य के 12 जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना व्यक्त की गई है। इसमें गढ़वा, पलामू,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.