रांची, नवम्बर 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को तापमान गिरने का सिलसिला जारी रहा। राज्य में 15 नवंबर तक न्यूनतम तापमान में और कमी आने की संभावना व्यक्त की गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी आयी है। राज्य में गुमला का तापमान सबसे कम 7.2 डिग्री रहा। छह जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब आ चुका है। पिछले 24 घंटे के दौरान रांची का न्यूनतम तापमान एक डिग्री नीचे गिरा है। यहां का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री रहा। वहीं, खूंटी का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री गिरकर 8.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सर्द हवा के कारण अधिकतम तापमान में कमी आ रही है। अगले तीन दिनों के दौरान पलामू, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.