कटिहार, फरवरी 24 -- कटिहार, वरीय संवाददाता होली से पहले ही सीमांचल में मौसम करवट लेने लगा है। ठंड अब विदाई की ओर है और तापमान तेजी से ऊपर चढ़ने के संकेत दे रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कटिहार सहित पूरे सीमांचल में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा, जबकि होली तक इसके 35 डिग्री पार करने के भी आसार हैं। इससे दिन में गर्मी का एहसास साफ तौर पर बढ़ेगा। सोमवार को ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कटिहार में भी सुबह हल्की ठंडक महसूस की गई, हालांकि दिन चढ़ते ही धूप तीखी हो गई। जिसके कारण फरवरी माह में ही चौक-चौराहे पर लोगों को गन्ना का रस पीते देखा गया। अगले तीन-चार दिन में तापमान में तेजी से वृद्धि अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में क्रमिक वृद्धि का पूर्...