गुड़गांव, जून 21 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी और आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी करते हुए 21 से 26 जून तक लगातार बारिश की चेतावनी दी है। इस अलर्ट में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है, और विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और हल्की हवा चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। दिन के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे तपती गर्मी का असर कुछ कम हुआ। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मानेसर क्षेत्र में हल्की बारिश और हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया। जबकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33.1 डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.