देहरादून, नवम्बर 12 -- दीपावली के एक माह बाद जौनपुर रंवाई, जौनसार सहित कुछ अन्य हिस्सों में दीपावली मनाई जाती है। इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में अगलाड़ यमुना घाटी विकास मंच मसूरी में आगामी 16 नवंबर को जीरो प्वाइंट पर दीपावली मनाएगा। अगलाड़ यमुना घाटी विकास मंच के प्रवक्ता सूरत सिंह रावत ने बताया कि बग्वाल यानी बूढ़ी दीपावली 20 नवंबर से शुरू होगी जो पांच दिन चलती है, लेकिन मसूरी में मंच की ओर से 16 नवंबर को सार्वजनिक बग्वाल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मसूरी कैंपटी रोड जीरो प्वाइंट पर आयोजित होगी। प्रातः ग्यारह बजे से कार्यक्रम शुरू होगा, जो शाम तक चलेगा। इस संबध में मंच की बैठक आयोजित की गई, जिसमें यह निर्णय लिया गया। मंच के अध्यक्ष शूरवीर सिंह रावत व पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने बताया कि अगलाड़ यमुना घाटी विकास...