चतरा, जनवरी 31 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। अगलगी से ग़महरिया गांव निवासी बसंत रविदास से हजारों का नुकसान हो गया। घर के छत पर विचाली रखा था। विचाली को गोल बंद कर रखा गया था। अचानक आग लग गई। आस पास के लोगों ने आग लगते देखा तो हल्ला किया। ग्रामीण एक जुट होकर आग बुझाने लगे। लेकिन अधिकांश विचाली जल गया। पीड़ित ने मयूरहंड प्रशासन से मुवावजे की मांग की है। घटना स्थल पर पंचायत के मुखिया अशोक भुइया पहुंचकर मुवावजे दिलाने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...