रांची, मार्च 13 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के जरगा के लंबकाबेड़ा गांव में गुरुवार की सुबह आग की चपेट में आने से दो लाभुकों महावीर महतो और प्रफुल्ल महतो की एक एकड़ में लगी आम की बागवानी जल गई। आग से आम के पौधे झुलस गए और प्लास्टिक के नेट से की गई घेराबंदी भी जलकर खत्म हो गई। किसान महावीर महतो ने बताया कि एक साल पूर्व मनरेगा योजना से आम की बागवानी लगाई थी इस वर्ष मंजर आना शुरू हो गया था। लेकिन किसी ने जानबूझकर आग लगा दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.