मधुबनी, अगस्त 29 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के अवारी गांव में अगलगी की घटना के दौरान तीन मवेशियों की मौत जलने से हो गयी। वहीं दो मवेशी झुलस कर जख्मी हो गये। मामला गुरुवार की देर रात का है। मरने और झुलसने वाले सभी मवेशी भैंस बतायी गयी है। लालू मंडल की दो भैंस मर गयी। जबकि, दो झुलस कर जख्मी हो गयी। दूसरे ग्रामीण चंदे मंडल की एक भैंस की मौत हुई। ग्रामीणों के सहयोग से जब तक आग को नियंत्रित किया गया तब तक नुकसान होने से बचाने में बहुत देर हो चुकी थी। दोनों पीड़ितों के जले घर और मरी भैंस की क्षति लाखों रुपयों में बतायी जा रही है। घटना की सूचना पाकर साहरघाट थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंच कर मामले का जायजा लिया। पीड़ितों ने क्षतिपूर्ति के लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.