पूर्णिया, फरवरी 10 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनदीप मिलिक पंचायत के केमेय गांव में रविवार की देर रात आग लगने से तीन परिवारों के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। इस अगलगी की घटना में घरों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया जबकि दो दुधारू मवेशियों की जलने से मौके पर ही मौत हो गई। आग की चपेट में केमेय गांव निवासी बबली कुमारी, सुनीता कुमारी एवं बेबी देवी के घर आए हैं। बताया जाता है कि आग इतनी अचानक और तेज थी कि पीड़ित परिवार केवल शरीर पर पहने कपड़े ही बचा सके बाकी सभी घरेलू सामान आग की भेंट चढ़ गया। घटना सघन आबादी वाले क्षेत्र में होने के कारण आग की लपटें देखकर पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पीड़ित परिवारों का सबकुछ जलकर खाक हो चु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.