गाजीपुर, मार्च 23 -- दिलदारनगर। क्षेत्र के ग्राम सभा सरैला निवासी अगनू राम और राजेश राम के झोपड़ी में शनिवार की देर रात आग लग गयी। जिसमें तीन झोपड़िया जलकर खाक हो गयी। इसमे दो लाख के आभूषण सहित पांच हजार नकदी जलकर खांक हो गया। हालांकि ग्रामीणों की सूझबूढ से पशु बच गये। जबकि दो बकरियाों की मौत हो गयी। नायब तहसीलदार पंकज और रामेश्वर तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हल्का लेखपाल सिद्ध नारायण उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। पीड़ितों ने लेखपाल से मदद की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.