बलिया, मार्च 23 -- रानीगंज। क्षेत्र के मानगढ़ प्रधान बच्चा यादव के खेत में शनिवार को गेहूं कटाई के दौरान हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से लगी आग में आठ विस्वा गेहूं जलकर नष्ट हो गया। बता दें कि प्रधान अपने खेत में गेहूं की कटाई हार्वेस्टर से करा रहे थे कि उससे निकली चिंगारी से आग लग गई। आस-पास के लोग जब तक आग बुझाते आठ विस्वा गेहूं जलकर नष्ट हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.