दरभंगा, नवम्बर 2 -- लहेरियासराय। नगर थाना क्षेत्र के राज हाई स्कूल के पास शनिवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लगने से घर में रखे चार रसोई गैस सिलेंडरों में विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। देखते-देखते आग आधा दर्जन घरों में फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के क्षेत्र में धुंआ फैल गया। लोगों ने इस बात की जानकारी थाना की पुलिस को दी। साथ ही अग्निशमन विभाग को भी दी। सूचना मिलते ही पुलिस व अग्निशमन विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार बबलू शाह, दिलीप राम, सुशील राम, पवन राम व मुन्नी देवी का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। वहीं उमा देवी के घर में आंशिक रूप से क्षति हुई। इसके अलावा निसार के हुई दुकान वह गोदाम में भी आग लगने के कारण पूरा सामान जल गया। फायर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.