जयपुर, मार्च 11 -- जयपुर के एक क्रिश्चन स्कूल ने सभी छात्रों के लिए एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में कहा गया है कि अगर छात्र स्कूल के अंदर होली मनाते पाए गए तो उन्हें परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। नोटिस में सभी छात्रों स्कूल के अंदर रंग लाने के लिए मना किया गया है। यह नोटिस जयपुर के सेंट एंजेला सोफिया स्कूल ने जारी किया है जिसके बाद राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस पर नाराजगी जाहिर की है और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से कार्रवाई करने के लिए कहा है। मदन दिलावर ने कहा, होली रंगों और श्रद्धा का त्योहार है, जिसे भारत में हर कोई मनाता है। लेकिन एक स्कूल में यह आदेश जारी किया गया कि अगर कोई छात्र त्योहार मनाते हुए पाया गया तो उसे परीक्षा देने से रोक दिया जाएगा, जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हम सीबीएसई से जरूरी कानून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.