नई दिल्ली, मई 12 -- विराट कहली इंग्लैंड के खिलाफ जून में शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेना चाहते हैं। बीसीसीआई को विराट कोहली ने ये जानकारी दे दी है। हालांकि, बोर्ड उनको मनाने की कोशिश में है कि कम से कम वे इंग्लैंड के दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा बनें। अगर बात नहीं बनती और विराट कोहली भी रोहित शर्मा की तरह टेस्ट क्रिकेट को इस अहम सीरीज से पहले अलविदा कहते हैं तो फिर श्रेयस अय्यर की वाइल्ड कार्ड एंट्री भारत की टेस्ट टीम में हो सकती है। जहां तक भारत की टेस्ट टीम का सवाल है तो श्रेयस अय्यर फिलहाल के लिए चयनकर्ताओं की योजनाओं में शामिल नहीं हैं। भले ही श्रेयस अय्यर को फिर से बीसीसीआई ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट में शामिल किया है, लेकिन इससे उन्हें इंग्लैंड के आगामी दौरे के लिए टेस्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.