नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- दिल्ली में हुए बीएमडब्ल्यू हादसे में पीड़ितों के वकील ने कोर्ट में चौंकाने वाला दावा किया है। वकील ने आरोपी की जमानत अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि अस्पताल ले जाने के बाद मनजीत और उनकी पत्नी को स्ट्रेचर पर छोड़कर खुद आईसीयू में भर्ती हो गई। उन्होंने जानना चाहा कि आरोपी ने दुर्घटना के पांच घंटे बाद ही पुलिस को क्यों सूचित किया। वहीं, बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि अगर आरोपी महिला है तो आप मौत की सजा और आजीवन कारावास के मामलों में भी जमानत दे सकते हैं। दिल्ली में बीएमडब्ल्यू और दोपहिया वाहन की टक्कर में वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी की मौत ह गई थी। इस मामले में सोमवार को गिरफ्तार की गई आरोपी गगनप्रीत कौर ने कहा कि दोपहिया वाहन को टक्कर मारने वाली डीटीसी बस और कथित तौर पर वहां से गुजरी एक एम्बुलेंस को भी इस मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.