कानपुर, नवम्बर 26 -- कानपुर देहात। संविधान दिवस पर बुधवार को अकबरपुर मेडिकल कालेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य ने कहा कि संविधान में हम सबको बराबरी का अधिकार प्रदान किया है। वही मेडिकल छात्रों ने लघु नाट्यों के जरिये संविधान से मिले अधिकार एवम कर्तव्य को बताया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि जीने का अधिकार, कानून के समक्ष समानता ,अभिव्यक्ति की आजादी, और बंधुत्व का सिद्धांत हमारे संविधान से मिला है। हम धर्म और शिक्षा जैसे अधिकारों को संविधान से ही हासिल कर पाए हैं। हमारे संविधान ने सरकार को भी बांधा है। कल्याणकारी राज्य की स्थापना का भाव दिया है। हालांकि अभी काफी हद तक लोगों की जरूरतें पूरी होनी हैं। बाबा साहब डाक्टर आंबेडकर ने जिस संघर्ष के साथ शिक्षा की,स्कूल के बाहर बैठाए जाते थे। वह पहले व्यक्ति गांव के ...