देहरादून, अक्टूबर 18 -- देहरादून में तहसील चौक से सहारनपुर चौक तक चौड़ीकरण की जद में आ रहे दुकानदारों को मुआवजा व भूखंड मिलने के बाद 15 दिन में दुकानें खाली करनी पड़ेंगी। अगर दुकानें खाली नहीं की जाती हैं तो लोनिवि जबरन दुकानों को खाली करवाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा। डेढ़ किमी लंबी इस सड़क पर हर वक्त वाहनों का दबाव रहता है,जिस कारण यहां लंबा जाम लगता है। सड़क चौड़ीकरण के लिए आढ़त बाजार को हटाना जरूरी था। इस बाजार को ब्राह्मणवाला में शिफ्ट किया जा रहा है। तीन नवंबर से चौड़ीकरण की जद में आ रहे दुकानों के स्वामियों को भूखंड आवंटन के साथ मुआवजा भी मिलेगा। लोक निर्माण विभाग के एईई मुस्ताक आलम ने बताया कि दुकानदारों को 15 दिन के भीतर दुकानें खाली करनी होंगी, यदि दुकानें खाली नहीं की जाती हैं तो जबरन खाली करवाकर लोनिवि ध्वस्तीकरण की कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.