नई दिल्ली, जनवरी 12 -- दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी के विवादित वीडियो को लेकर राजनीतिक खींचतान और तेज हो गई। पंजाब में दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा पर केस दर्ज होने के बाद भाजपा नेताओं ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को खुलेआम चुनौती दी है। भाजपा नेताओं ने कहा कि हिम्मत है तो केजरीवाल उनके खिलाफ भी मामला दर्ज कराएं। दरअसल, इस विवाद की जड़ दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही का एक वीडियो है। इसे सबसे पहले दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने इंटरनेट पर शेयर किया था। इस वीडियो में विपक्ष की नेता आतिशी द्वारा गुरु तेग बहादुर के अपमान का दावा किया गया है। इस वीडियो को लेकर पंजाब के जालंधर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि इस वीडियों को छेड़छाड़ करने के बाद प्रसारित किया गया है। जालंधर पुलिस के इस कदम से दिल्ली...