मोतिहारी, फरवरी 6 -- शहर के अगरवा मोड़ से अगरवा मोहल्ला में जानेवाले मुख्य पथ किनारे नाली की स्थिति काफी खराब है। काफी दूरी तक नाला का स्लैब गायब है। वहीं मोहल्ले के मुख्य गली में नाला ध्वस्त होने से सड़क पर गंदा पानी बहता है। इससे राहगीरों को काफी परेशानी होती है। मोहल्ला के मुख्य गली में दो निजी नर्सिंग होम व तीन निजी स्कूल का संचालन होता है। निजी स्कूल में दो हजार से अधिक की संख्या में बच्चे पढ़ने आते हैं। जबकि निजी नर्सिंग होम में सैकड़ों की संख्या में महिला मरीज इलाज कराने आती है। सड़क पर नाला का गंदा पानी जमा रहने के कारण राहगीरों सहित बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों को काफी परेशानी होती है। इसके अलावा जहां नाला का गंदा पानी जमा रहता है। उस गली में स्ट्रीट लाइट भी नहीं है। इसके कारण अंधेरे में गंदा पानी से होकर गुजरने वाले लोग कई बार गिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.