खगडि़या, मई 13 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में सोमवार को भी कई ट्रेनें अपने समय से विलंब से पहंुची। जिससे रेल यात्री परेशान देखे गए। रेलवे जानकारी के अनुसार 01666 अगरतला-रानीकमलापति स्पेशल ट्रेन सवा चार घंटे देरी से चल रही थी। वही 05574 पाटलिपुत्र-लौकहा मेमू स्पेशल ट्रेन करीब तीन घंटे विलंब से चल रही थी। जबकि 63349 सहरसा-समस्तीपुर मेमू ट्रेन करीब डेढ़ घंटे देरी से पहंुची। वही 15714 डाउन पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब आधे घंटे देरी से पहंुची। साथ ही 15708 डाउन अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन करीब सवा दो घंटे विलंब से चल रही थी। इधर 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पौने दो घंटे देरी से चली। वही 22913 डाउन मुंबई-सहरसा हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन करीब पौने दो घंटे लेट चल रही थी। वहीं अन्य कई ट्रेनें भी देरी से चल रही थीं।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.