बरेली, फरवरी 12 -- बरेली। दयानंद भंढोढकर क्रीड़ा संकुल, पेद्दम, मापुसा-गोवा में 15 से 21 फरवरी तक अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रतिभाग करने के लिए मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद और राजकीय हाईस्कूल बढ़ेपुरा नवाबगंज की शिक्षक अर्चना राजपूत का चयन यूपी की 24 सदस्यीय टीम में किया गया है। इस उपलब्धि पर संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल राकेश कुमार, मंडलीय उप शिक्षा निदेशक तृतीय मंडल मुन्ने अली, डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार, जीआईसी प्रिंसिपल ओमप्रकाश राय, उप प्रिंसिपल कुसुम राजपूत आदि ने शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...