जमशेदपुर, नवम्बर 17 -- अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक सिंह तथा संरक्षक डॉ. प्रसेनजीत तिवारी और संयुक्त सचिव जलेश्वर प्रसाद सिंह की उपस्थिति में जमशेदपुर महानगर इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा चुनाव अधिकारी जलेश्वर प्रसाद सिंह ने की। इस दौरान शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय शैल को अध्यक्ष चुना गया। वहीं, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंह, महामंत्री सूरज सिंह राजपूत बने। परामर्श मंडल में ब्रजेन्द्र नाथ मिश्रा, मामचंद अग्रवाल, हरिकिशन चावला, सुशील साहिल, सुरेश चंद्र झा, दीपक वर्मा, विजयलक्ष्मी वेदुला को शामिल किया गया। उपाध्यक्ष राजेन्द्र साह राज, संतोष चौबे, ममता सिंह, निवेदिता श्रीवास्तव को बनाया गया। सचिव सोनी सुगंधा, सह सचिव अनिता नीधि और नीलम पेड़ीवाल, भोगेंद्र झा, कोषाध्यक्ष रीना सिन्हा, डॉ. अरुण शर्मा को बनाया गय...