हल्द्वानी, जनवरी 27 -- हल्द्वानी। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने मंगलवार को नगर आयुक्त को मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में कहा कि नगर निगम में कुछ बाहरी लोग अस्थाई और आउटसोर्स कर्मी के तौर पर काम कर रहे हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को उनका हक नहीं मिल रहा है। बताया कि कई सफाई कार्मिक बिना काम के वेतन ले रहे हैं। उन्होंने इनका सत्यापन नहीं करने वाले अधिकारियों की जांच की मांग की। कहा कि कुछ लोग बेवजह निगम के कार्यों को प्रभावित करने की कोशिश करते रहते हैं। इसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। यहां कार्यकारी शाखा अध्यक्ष कविता, गीता मौर्या, रेखा राज, ममता, अनिता नूरी, शीतल, लक्ष्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.