हरदोई, अक्टूबर 23 -- पाली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री को जान से मारने की नियत से आधा दर्जन लोगों ने अवैध असलहों से लैस होकर उनके आवास पर हमला कर दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ कर संगठन मंत्री की पिटाई कर दी। पुलिस ने पांच भाइयों समेत छह पर मुकदमा दर्ज कर लिया। चार को गिरफ्तार कर शांतिभंग में कार्रवाई की है। कस्बा के मोहल्ला पटियानीम निवासी रिषभ कात्यायन अम्बेडकर नगर जनपद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री है। दीपावली के त्योहार पर वह अपने घर आए हुए है। रिषभ ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 22 अक्तूबर 2025 को रात साढ़े नौ बजे के आसपास अपने आवास पर थे। उसी समय पुरानी रंजिश के चलते मोहल्ला खाराकुआं बेनीगंज निवासी श्यामजी शुक्ला अपने भाइयों घनश्याम, बलराम, अखिलेश, कुशाग्र और पड़ोसी अमित उर्फ छोटू के साथ अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.