मधुबनी, जुलाई 13 -- अंधराठाढ़ी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित प्लस टू एम आर जी विद्यालय परिसर में रविवार को अभाविप सदस्यों का एक कार्यशाला आयोजित किया गया। यह कार्यशाला परिषद के संगठनात्मक जिला झंझारपुर स्तरीय था। इसमें सदस्य्ता अभियान की रणनीति, लक्ष्य निर्धारण और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर चर्चा की गई। संगठनात्मक जिला झंझारपुर की सदस्यता का लक्ष्य फ़िलहाल 8,000 निर्धारित किया गया है। जिसे सफलतापूर्वक प्राप्त करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। मुख्य रूप से उत्तर बिहार प्रांत के खेलो भारत के प्रांत सह संयोजक विष्णु विज्ञान झा ने कहा कि अभाविप केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि यह एक राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित युवाओं का आंदोलन है। मौके पर मधुबनी, झंझारपुर के विभाग संयोजक रोहित कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.