भागलपुर, मई 9 -- भागलपुर। विश्व थैलेसीमिया दिवस को लेकर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन जिला शाखा द्वारा गुरुवार को एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीनू सालारपुरिया ने की। अध्यक्ष मीनू सालारपुरिया ने बताया कि इस कैंप का उद्देश्य थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की मदद करना है। यह एक अनुवांशिक रोग है, जिससे ग्रसित बच्चों को हर महीने रक्त की आवश्यकता होती है। यदि समय पर रक्त नहीं मिले, तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि केवल जिले में ही नहीं, बल्कि देश भर में समिति की कई शाखाओं में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया हैं। मौके पर मीना अग्रवाल, संध्या महेशका, नीतू सराफ, संगीता सालारपुरिया, रेखा सिंघानिया, आशा जैन, सारिका मुरारका, मोनिका जैन, नीलम डालमिया, विभा मैरोडिया समेत कई सदस्याएं उपस्थित रहीं।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.