पलामू, फरवरी 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की पलामू यूनिट ने रविवार को अपने जिला कार्यालय में हुई मासिक बैठक कर सीएसडी मोबाइल कैंटीन संचालन को लेकर गहन की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने जबकि संचालन जिला महासचिव सुनील कुमार सिंह ने किया। सतत मिलाप टीम की प्रत्येक माह पूर्व सैनिकों के लिए मोबाइल कैंटीन उपलब्ध कराने के निर्णय की जानकारी साझा करते हुए इसका सदुपयोग करने का निर्णय लिया गया। पलामू के आरक्षी अधीक्षक ने जीएलए कॉलेज स्थित सीआरपीएफ कैंप के रूप में उपयोग हुए परिसर में एक बैरक उपलब्ध कराया गया है। जिलाध्यक्ष ने सदस्यों से कैंटीन संचालन में पूर्ण सहयोग और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। इस माह कैंटीन संचालन की जिम्मेदारी शंभू नाथ सिंह, लक्ष्मी नारायण तिवारी, सुनील कुमार सिंह, अशोक कुमार मेहत...