जमशेदपुर, नवम्बर 30 -- जमशेदपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं राष्ट्रीय चेतना संस्थान ने रविवार को गांधी घाट में सफाई अभियान चलाया। सफाई का बीड़ा उठाते हुए संस्थान के सदस्य गांधी घाट पर सुबह-सुबह एकत्रित हुए और फिर सफाई शुरू की। सर्वप्रथम वहां विसर्जित की गई मूर्तियों से शुरुआत की गई। प्रतिमाओं के गहने और प्लास्टिक को हटा दिया गया। राष्ट्रीय चेतना के सदस्य किशोर कुमार ने संदेश दिया कि हमारे पूर्व सैनिकों ने अपना पूरा जीवन देश की सीमाओं की रक्षा में समर्पित कर दिया। उन्होंने कठोर परिस्थितियों में अपने परिवारों से दूर रहकर और कई बार अपने प्राणों की आहुति देकर भी राष्ट्र की सेवा की। आज जब वे सेवानिवृत्त हो चुके हैं, तो उनका कर्तव्य समाप्त नहीं हुआ है। बल्कि एक नया अध्याय शुरू हुआ है। आज हमारा देश एक नई लड़ाई लड़ रहा है, प्रदूषण, गं...