हल्द्वानी, मार्च 4 -- हल्द्वानी। संस्कृत भारती उत्तर प्रदेश एवं श्री जयराम ब्रह्मचर्याश्रम नई दिल्ली की ओर से बीते 2 मार्च को दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय शलाका परीक्षा में वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं वैष्णवी और अदिति पांडे (बहनें) ने शानदार प्रदर्शन किया। वैष्णवी ने अखिल भारत स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। इस पर उन्हें पंद्रह हजार की धनराशि और रजत पदक दिया गया। अदिति चौथे स्थान पर रहीं। दोनों छात्राओं के शानदार प्रदर्शन पर स्कूल प्रबंधन ने खुशी जताई है। दोनों छात्राओं ने अपने पिता डॉ.जगदीश चंद्र पांडे के निर्देशन में तैयारी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.