कोडरमा, मार्च 24 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि । अखिल भारतीय नौजवान संघ कोडरमा इकाई के द्वारा जयनगर सांस्कृतिक भवन में 95वां भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का शहादत दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता सोनिया देवी ने की। लोगों ने राजगुरु, सुखदेव व भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि किया। शहादत दिवस को संबोधित करते हुए सोनिया देवी ने कहा कि देश में गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, सुशासन लाना है तो भगत सिंह के सपनों का भारत बनाना होगा। इस शहादत दिवस में नौजवानों को भगत सिंह से प्रेरणा लेकर संघर्ष तेज करने की आवश्यकता है। जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि जिस तरह साम्राज्यवाद के खिलाफ भगत सिंह राजगुरु सुखदेव ने आंदोलन किया था, ठीक उसी तरह देश की बेरोजगारी, बेकारी, भ्रष्टाचार, हिंदू-मुस्लिम के बीच में घृणा पैदा करने की साजिश, संविधान कमजोर करने की बात की जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.