रांची, मार्च 23 -- कांके प्रतिनिधि। अखिल भारतीय धोबी समाज की बैठक रविवार को पुराना विधानसभा परिसर में हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा को अखिल भारतीय धोबी समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। विधायक ने कहा कि अखिल भारतीय धोबी समाज से जुड़े सभी पदधारियों और कार्यकर्ताओं ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पर्यवेक्षक बाल गोविंद राम, राष्ट्रीय संगठन सचिव रामनरेश रजक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजमोहन राम, विधि प्रकोष्ठ भोलानाथ रजक, प्रदेश महिला अध्यक्ष रानी कश्यप, प्रदेश युवा अध्यक्ष राजू रजक, उपाध्यक्ष दीपक बैठा, मदनलाल दास डॉ बालेश्वर बैठा, वासुदेव बैठा, संजय बैठा, उपेंद्र रजक, शारदा देवी, अशोक रजक और राजू रजक सहित सभी जिला के जिलाध्यक्ष मौजूद थे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.