मऊ, मार्च 20 -- मऊ, संवाददाता। अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा श्रीराम जायसवाल को राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। साथ ही साथ इन्हें मीडिया प्रभारी की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्रीराम जायसवाल को राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किए जाने की सूचना मिलते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। नव नियुक्त राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीराम जायसवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर मोदी, महामंत्री एडवोकेट शैलेंद्र जायसवाल, राष्ट्रीय संयोजक अटल कुमार गुप्ता के प्रति आभार करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वे इसका ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.