मुजफ्फर नगर, मई 4 -- अखिल भारतीय जाट महासभा की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें गठित की गई महिला विंग की जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। रविवार को पचैंडा रोड स्थित एक रिजॉर्ट में अखिल भारतीय जाट महासभा की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष चौ. ब्रजवीर सिंह ने बताया कि केंद्रीय सेवाओं में जाटों को आरक्षण दिलाने को लेकर अखिल भारतीय जाट महासभा ने कमर कस ली है। प्रदेश अध्यक्ष प्रताप चौधरी और महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष मालती बना सांगवान द्वारा महिला विंग के गठन को लेकर दिशा निर्देश दिए गए थे, जिसमें वंदना बालियान को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और अन्य महिला पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष वंदना बालियान, महानगर अध्यक्ष बबीता चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता ममता च...