रामपुर, फरवरी 1 -- रामपुर। अखिल भारतीय जाटव महासभा की ओर से आंबेडकर पार्क में संत गुरु रविदास जयंती के 649 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व दर्जा राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह सागर और संचालन मीना सिंह ने किया। मुख्य अतिथि विद्यासागर मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिरोमणि संत रविदास समाज को एक नई दिशा की ओर ले जाने के लिए प्रेरित करते थे। वह हिंदू मुस्लिम जैसे जाति वर्गों का विरोध करते थे। उनका कहना था कि भगवान एक है। उसका कोई वर्ग नहीं है। उन्होंने समाज के लिए बहुत कार्य किए हैं तथा उनका जीवन समाज को सुधारने की ओर प्रेरित था। कहा कि संत रविदास जी के द्वारा 40 ऐसे उपदेशों को दिया गया, जिनको आज ग्रंथों में स्थान प्राप्त है। संत रविदास जी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.