रांची, मार्च 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, महिला शाखा की बैठक सोमवार को करमटोली चौक के पास प्रेस क्लब सभागार में हुई। बैठक में क्षत्रिय समाज की महिलाओं के उत्थान एवं महिला सशक्तीकरण को लेकर चर्चा हुई। बैठक में समाज की मनीषा सिंह को सर्वसम्मति से महिला शाखा का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। संगठन की ओर से मनीषा सिंह का अभिनंदन हुआ। मौके पर उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज की महिलाओं की शिक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए काम करेंगी। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन अभी भी कई चुनौतियां बनी हुई हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि समाज की महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और समाज में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करें। कार्यक्रम में संगठन के कई वरीय पदधारी एवं अन्य शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.