रांची, जून 29 -- रांची, संवाददाता। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश कमेटी का पुनर्गठन व कार्यकारिणी सदस्यों का विस्तार रविवार को रिंग रोड में किया गया। कमेटी के नव नियुक्त सदस्यों को राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तवर ने पत्र सौंपा व सभी को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान नए प्रदेश अध्यक्ष बिनय कुमार सिंह ने कहा कि कमेटी अब नए तेवर में दिखेंगी। साथ ही इस जिम्मेदारी को भी पूरा तरह से निभाएंगे व पूरा करेंगे। महिला अध्यक्ष मनीषा सिंह ने कहा कि देश में महिलाओं को सशक्त करने की भी जरूरत है। क्षत्रिय महासभा महिला मोर्चा झारखंड की सभी महिलाओं को आगे लाने का भी काम करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...