अलीगढ़, सितम्बर 24 -- अलीगढ़, संवाददाता। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का विस्तार मंगलवार को रामबाग कॉलोनी कार्यालय पर किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राजेश चौहान के निर्देशन में जिला अध्यक्ष ठा. नेम सिंह सोलंकी के बाद महानगर युवा अध्यक्ष कुशवेंद्र सिंह और महानगर युवा महामंत्री मनोज सिंह राघव घोषित हुए। वीरांगना प्रकोष्ठ में ममता राघव मंडल अध्यक्ष, पूजा सेंगर जिला अध्यक्ष, मधु रानी जादौन महानगर अध्यक्ष, पूनम चौहान जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, मिनी रानी मंडल व विधि प्रकोष्ठ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नीतू पुंडीर वरिष्ठ उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, शिवानी राघव जिला संगठन मंत्री, जया सिंह, कुसुम चौहान, रंजना सेंगर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त हुईं। अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष का दायित्व कुलदीप ठाकुर व विक्की चौहान को दिया गया। इस मौके पर प्रदेश आईटी सेल चीफ पारस च...