अलीगढ़, अक्टूबर 27 -- अलीगढ़। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने रामघाट रोड स्थित कैफे में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान प्रदेश, जिला व महानगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिवंश सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष दलवीर तोमर की अध्यक्षता में आईटी सेल प्रमुख पारस चौहान व जिला अध्यक्ष नेमसिंह सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा संगठन सर्वोपरि है। सभी को समाज हित में कार्य करने चाहिए। प्रदेश कार्यकारिणी बढ़ाते हुए राजेश चौहान को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामेंद्र तोमर प्रदेश उपाध्यक्ष, युद्धवीर चौहान प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री, अर्जुन तोमर प्रदेश महासचिव, संदीप तोमर प्रदेश सचिव, जिला युवा आशीष तोमर, महानगर अध्य...